
रामपुर सिविल लाइन थाने में 2 चोरी के मामले दर्ज किए गए थे। जहां परिवार शादी समारोह में गया था। तब चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। तीसरा मामला मानिकपुर क्षेत्र का है। जहां आरोपियों ने कैश और जेवर चुराए थे।
थाना सिविल लाइन रामपुर में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पीड़ित अमित दिवाकर और नंद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 मार्च 2026 को वे परिवार सहित एक शादी समारोह में गए थे। लौटने पर उनके घरों के ताले टूटे हुए मिले।
घरों से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नकदी चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही महिला सुमित्रा रात्रे (28 वर्ष), निवासी बेन्द्रकोना को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन और बाकि सामान बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, सुमित्रा रात्रे के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
इसी तरह की चोरी में 3 और चोर पकड़े गए
इसी तरह, मानिकपुर में भी घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आकाश मरावी (19 वर्ष), रोहित शर्मा (19 वर्ष) और निखिल वर्मन (21 वर्ष) नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के सामान और नगदी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना सिविल लाइन रामपुर और मानिकपुर चौकी पुलिस ने मिलकर इन मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।