मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के झगराखांड में रहने वाले भाजपा नेता शुभम सिंह का कथित तौर पर जुआ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया हो रहा

Chhattisgarh Crimesमनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के झगराखांड में रहने वाले भाजपा नेता शुभम सिंह का कथित तौर पर जुआ खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया हो रहा है। शुभम सिंह भाजपा मंडल हसदेव के पूर्व सोशल मीडिया संयोजक रह चुके हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह वीडियो दो से तीन साल पुराना बताया जा रहा है। झगराखांड थाना प्रभारी आरएन गुप्ता ने बताया कि यह वीडियो मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का नहीं है, बल्कि जिले के बाहर का प्रतीत हो रहा है।

पुलिस वीडियो की सत्यता और वास्तविक स्थान की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। आपसी रंजिश के चलते पुराने वीडियो को अब सोशल मीडिया में वायरल किया गया हो सकता है। मामले को लेकर पुलिस विस्तृत जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

मामले को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार और भाजपा नेताओं पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेसी नेताओं ने शुभम सिंह की भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिससे भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है।

निष्पक्ष जांच की मांग

विपक्ष का कहना है कि यदि वीडियो सही है तो यह गंभीर मामला है। प्रभावशाली नेताओं के साथ जुड़े लोगों के इस तरह के कृत्यों से समाज में गलत संदेश जाता है। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

Exit mobile version