
उम्रदराज बुजुर्ग माता का आकस्मिक निधन क्षेत्र सहित गाँव मे शोक
पूरन मेश्राम/मैनपुर।
विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के गाँव जरहीडीह के उम्रदराज बुजुर्ग माता शांति बाई सूर्यवंशी उम्र लगभग 85 वर्ष का आज रविवार 15 मार्च को सुबह के समय आकस्मिक निधन हो जाने के कारण गांँव सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मृदु भाषी मिलनसार बुजुर्ग माता के उम्र वाले गांँव में कोई नहीं थे। कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ा था और उनका ईलाज भी चल रहा था। यह दुखद खबर लगते ही गाँव सहित शोभा क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई और क्षेत्र के लोगो ने उन्हे विनम्र श्रध्दांजलि अर्पित कि है।अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सगा समाज लोग व स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए तथा क्षेत्र मे शोक की लहर देखने को मिल रहा है।वे मेट देवचरण सूर्यवंशी के दादी एवं प्रेम लाल सूर्यवंशी एवं सुबेलाल सूर्यवंशी के माता थे।