छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ये स्थिति 20 मार्च तक बनी रह सकती है।

Exit mobile version