छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दोस्त ने अपने ही दोस्त की मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी गढ़ी, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। खाना बनाने की बात को लेकर लखन उर्फ धरभईया चौधरी और अजहर अली के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद के दौरान अजहर अली ने लखन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने मृतक के मुंह में प्लास्टिक का टुकड़ा मिलने की जानकारी दी, जिसके आधार पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।