छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने अपनी बहनों और जीजा के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने अपनी बहनों और जीजा के साथ मिलकर पति की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दो दिन बाद पति ने दम तोड़ दिया। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को बहू समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सुनील राम (28) ने ग्राम ढेंगुरजोर की रहने वाली मीरा बाई को प्रेम संबंध के चलते अपने साथ लाकर पत्नी के रूप में रखा था, लेकिन दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी विवाद के बाद पत्नी ने परिजनों के साथ मारपीट की।

मारपीट के कुछ दिनों बाद पति को अचानक शरीर में तेज दर्द और अत्यधिक प्यास लगने की शिकायत हुई। बाद में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से आई चोटों को मौत का कारण बताया गया।