छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज 19 मार्च और कल 20 मार्च को भी कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिर सकती है। इसके बाद अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 5°C की गिरावट होने की संभावना है।
जिससे लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, इसके बाद तापमान में फिर से 2-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इनमें देवभोग 50 MM सेमी, करपावंड में 40 MM, देवकर में 2 MM बारिश हुई है।
वहीं प्रदेश में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.2°C (दुर्ग) और सबसे कम तापमापन 19.2°C (दुर्ग) में दर्ज किया गया।