जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अमोदी में पुरानी रंजिश के चलते एक घर के गेट पर तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में बम्हनीडीह थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 मार्च को दोपहर लगभग 1 बजे की है। जब पीड़िता ज्योति केवंट अपनी देवरानी और सास के साथ घर पर थीं, जबकि घर के पुरुष काम पर गए हुए थे।गांव के सहाय गोड, भूपेंद्र, सोनू, मनीष, गोलू और सुकमति गोड गैती, सबबल, हथौड़ा और डंडा लेकर उनके घर पहुंचे।
पुरानी रंजिश के कारण हुआ विवाद
आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और घर के गेट का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। मामला पुरानी रंजिश का है।
जब ज्योति केवंट ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो राम सहाय गोड ने अपने हाथ में रखे डंडे से उन पर और उनकी देवरानी पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
सभी छह आरोपियों ने मिलकर घर के बाहर बने गेट को तोड़कर नुकसान पहुंचाया।
आरोप है कि राम सहाय गोड और उसकी पत्नी सुकमति गोड ने पीड़ितों को एससी/एसटी केस में फंसाने की भी धमकी दी।
मोबाइल में वीडियो बनाया गया था
घटना के समय महिलाओं ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाया था, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।
जिसके बिनाह पर बम्हनीडीह पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2) और 324(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।