धमतरी में अवैध पशु परिवहन के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार बैल जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रूपए है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेलिया फार्म कोलियारी का है।
इन पशुओं को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा
पुलिस को अवैध पशु परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चार बैलों को अमानवीय तरीके से ले जा रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य के चारों बैलों को सुरक्षित जब्त कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भीखम यादव (45), थान सिंह (51) और डम्मन साहू (52) के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ अर्जुनी थाने में पशु संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।