छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ACB की टीम ने जांजगीर में ट्रांसफॉर्मर लगाने के एवज में 35 हजार रिश्वत लेते 3 अधिकारियों को ट्रैप किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बिलासपुर ACB की टीम ने जांजगीर में ट्रांसफॉर्मर लगाने के एवज में 35 हजार रिश्वत लेते 3 अधिकारियों को ट्रैप किया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि, जांजगीर निवासी प्रदीप यादव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि, वह ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स का प्लांट लगाना चाहता है। इसके लिए ट्रांसफॉर्मर लगाने का आवेदन CSPDCL कार्यालय जांजगीर में दिया गया था। डिमांड नोट भी जमा कर दिया गया था।

इसके बावजूद ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के लिए अधिकारियों ने 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। वहीं, नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल प्रकाश जायसवाल को भी 8 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ACB की टीम ने जांजगीर में ट्रांसफॉर्मर लगाने के एवज में 35 हजार रिश्वत लेते 3 अधिकारियों को ट्रैप किया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि, जांजगीर निवासी प्रदीप यादव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया था कि, वह ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स का प्लांट लगाना चाहता है। इसके लिए ट्रांसफॉर्मर लगाने का आवेदन CSPDCL कार्यालय जांजगीर में दिया गया था। डिमांड नोट भी जमा कर दिया गया था।

इसके बावजूद ट्रांसफार्मर और मीटर लगाने के लिए अधिकारियों ने 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। वहीं, नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल प्रकाश जायसवाल को भी 8 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के सहायक अभियंता विजय नोर्गे, उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला और सहायक ग्रेड-1 देवेंद्र राठौर को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

योजना बनाकर किया गया ट्रैप

शिकायत का सत्यापन करने पर आरोप सही पाए गए, जिसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। 20 मार्च को शिकायतकर्ता को रिश्वत राशि देने के लिए CSPDCL कार्यालय भेजा गया। उसने उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला को 10 हजार रुपए दिए, जबकि सहायक अभियंता विजय नोर्गे के कहने पर 25 हजार रुपए उनके सहायक देवेंद्र राठौर को दिए गए।

टीम ने मौके पर तीनों को दबोचा

रिश्वत की राशि देने के बाद संकेत मिलते ही आसपास मौजूद एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से कुल 35 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

नवागढ़ नगर पंचायत का अकाउंटेंट भी 8 हजार लेते पकड़ाया

इधर, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने जांजगीर जिले में ही ट्रैप करते हुए नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान लेखापाल प्रकाश जायसवाल के रूप में हुई है, जिसे 8 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

चेक जारी कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत

डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि, नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी फर्म ने नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना और मरम्मत से संबंधित काम किया था।

इस काम की करीब 2 लाख 3 हजार रुपए की बिल राशि का चेक जारी करने के लिए लेखापाल 16 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था।