दुर्ग जिले के जामुल में बड़े भाई से विवाद के बाद 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के जामुल में बड़े भाई से विवाद के बाद 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बड़े भाई ने अपनी बहन को डांट दिया। इसके बाद गुस्साई बच्ची ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

घटना गुरुवार 19 मार्च शाम की बताई जा रही है। गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली गुरप्रीत कौर उर्फ खुशी कक्षा चौथी में पढ़ती थी। वह स्वामी आत्मानंद स्कूल जामुल की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। उसके पिता ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर में काम करती है। दोनों ही उस समय घर से बाहर थे।

टेबल लगाकर बनाया फंदा, फांसी पर झूली

पड़ोसियों ने बताया कि, घर में उस समय बच्ची अपने भाई के साथ थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने छोटे भाई से विवाद हो गया। भाई ने उसे डांट दिया था। इस बात से बच्ची काफी नाराज और दुखी हो गई। इसके बाद वह अंदर कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। वहां उसने टेबल लगाकर चुनरी के सहारे पंखे से फांसी लगा ली।