राजधानी रायपुर में 2 अलग-अलग इलाके में एक लाश और एक नर कंकाल मिला है। अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव में जमीन पर गड़ी हुई लाश मिली। जमीन के बाहर हाथ-पैर निकले हुए थे, लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
शव की पहचान शदाणी दरबार के रहने वाले नितेश बत्रा के रुप में हुई है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है, बताया जा रहा है किसी ने युवक को मारकर गाढ़ा है।
दूसरे मामले में उरला इलाके के मेटल पार्क में 1 महीने पुराना नर कंकाल मिला है। दोनों मामले में पुलिस ने शव और कंकाल बरामद कर लिया है। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है।