कबीरधाम जिले के पाण्डातराई थाना पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत दो आरोपि संजय कुमार जायसवाल (34) और संतोष कुमार जायसवाल (38), दोनों निवासी ग्राम खण्डसरा को गिरफ्तार किया गया है।
22 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली जानकारी थी जिसके बाद पाण्डातराई-सरईपतेरा रोड पर कार्रवाई की गई। उनके कब्जे से 60 पौवा देशी प्लेन शराब और एक बाइक जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत 44,800 रुपये आंकी गई है।
बाइक से कर रहे थे शराब की तस्करी
पाण्डातराई पुलिस लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस ने संजय कुमार जायसवाल (34) और संतोष कुमार जायसवाल (38), को अवैध शराब बेचते हुए पाया। उनके पास से एक बैग में 60 नग देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 4,800 रुपये है।
शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हीरो पैशन प्रो बाइक (CG09JH6298), जिसकी कीमत 40,000 रुपये है, भी जब्त की गई।
आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पाण्डातराई थाना प्रभारी कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।