छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट गांव में अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने जंगल में भागते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश अभी भी जारी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट गांव में अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने जंगल में भागते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

दरअसल, इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। दोनों आरोपी पहाड़ी इलाके में छिप गए थे।

मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, तमनार ब्लॉक के आमाघाट में अफीम की खेती के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मार्शल संगा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एसएसपी के निर्देश पर तमनार और साइबर थाना की टीमों को ओडिशा और झारखंड भेजा गया था।

पुलिस टीम लगातार पीछा करते हुए आरोपियों के गांव तक पहुंच गई। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी पहाड़ी इलाके में छिप गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से रायगढ़ पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी मेहनत के बाद पुलिस ने जंगल में भाग रहे आरोपी एमानुएल भेंगरा (21 साल) को पकड़ लिया, जो झारखंड के खूंटी जिले के जापुद पहाड़ टोली का रहने वाला है।

उसे रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

वहीं उसका साथी सीप्रियन भेंगरा अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Exit mobile version