कोरबा के पुराने बस स्टैंड स्थित आनंद इमेजर सोसाइटी परिसर में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesकोरबा के पुराने बस स्टैंड स्थित आनंद इमेजर सोसाइटी परिसर में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई यह घटना देर रात की बताई जा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के निवासी राम नारायण के रूप में हुई है। वह बजरंग सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत है।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 2 बजे की है। नशे में धुत एक युवक ने अचानक सुरक्षा गार्ड राम नारायण पर हमला कर दिया। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के दौरान मौजूद युवक के साथी मारपीट शुरू होते ही मौके से भाग गए।

बजरंग सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर महेश दुबे ने बताया कि घटना का वीडियो उनके पास पहुंचा है। वीडियो में युवक गार्ड के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है।

डर के कारण गांव लौटा गार्ड

घटना के बाद राम नारायण भय के कारण अपने मूल निवास जांजगीर-चांपा लौट गया। उसने फोन पर सुपरवाइजर को बताया कि युवक नशे की हालत में आया, उस पर शराब डाली। विरोध करने पर मारपीट की और फरार हो गया।

अभी तक शिकायत दर्ज नहीं

महेश दुबे ने बताया कि डर की वजह से गार्ड ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उसके वापस आने के बाद शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई है।

Exit mobile version