प्रदेश में पिछले दिनों हुए मौसम में बदलाव के बाद अब गर्मी बढ़ने की संभावना

Chhattisgarh Crimesप्रदेश में पिछले दिनों हुए मौसम में बदलाव के बाद अब गर्मी बढ़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे बना हुआ है। लेकिन अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

अब ड्राई मौसम के कारण सूरज के तेवर तीखे होने शुरू हो जाएंगे। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम रहा।

वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव जिले में दोपहर की गर्मी सबसे ज्यादा महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।