छत्तीसगढ़ में भूमिहीन परिवार के खातों में कल 500 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे सीएम

Chhattisgarh Crimesरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में 500 करोड़ रुपये जारी करेंगे। इससे करीब पांच लाख भूमिहीन परिवार लाभान्वित होंगे।

इसमें इस वर्ष की लाभार्थी सूची में 22,028 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं। बलाैदाबाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

वर्ष 2025 में 5 लाख से अधिक हितग्राहियों को को राशि वितरित हुई थी

वर्ष 2025 में 5,62,112 हितग्राहियों को 10,000 रुपये के हिसाब से 562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये की राशि वितरित की गई थी।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना उन ग्रामीण परिवारों के लिए एक वरदान है, जिनकी आय का मुख्य स्रोत मजदूरी है।

7,000 से बढ़ाकर अब 10,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है

सरकार का प्राथमिक लक्ष्य इन परिवारों को सालाना एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं को बिना किसी कर्ज के पूरा कर सकें।

इन्हें पूर्व में दी जाने वाली 7,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर अब 10,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है, जो सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचती है।

Exit mobile version