
रायपुर पुलिस की विशेष टीम ने पड़ोसी राज्य ओडिशा के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी कर गांजा तस्करी के 9 आरोपियों को पकड़ा है। 48 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में अफसरों ने कार्रवाई की है।आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा परमानंद रावण, पिंटू प्रधान, चंद्रशेखर पटवा, घनश्याम गढ़ातिया, जगबंधु सुनानी, प्रमोद महानंद, भागवत साहू , रंजीत डिगल और लक्ष्मीधर बेहरा बताया जा रहा है।
5 जिलों में एक साथ कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में ACCU, ANTF और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम ने इस मिशन को अंजाम दिया।क्राइम ए.सी.पी. डॉ. नरेश पटेल के नेतृत्व में 50 सदस्यों की टीम ने ओडिशा के बरगढ़, बलांगीर, टिटलागढ़, बौध और कंधमाल जिलों में एक साथ दबिश दी। पुलिस ने विवेचना करके छह मामलों में 9 आरोपी पकड़े है। गिरफ्तार आरोपियों में 8 ओडिशा के और 1 महाराष्ट्र का मूल निवासी है।लाखों का माल और लग्जरी गाड़ियां जब्त्र
पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान लगभग 11 लाख 45 हजार रुपये का मशरुका जब्त किया है। इसमें से 9.5 किलो हाई-क्वालिटी गांजा, चारपहिया गाड़ी और 6 मोबाइल शामिल है।
देशभर में फैला था नेटवर्क,अब तक 107 गिरफ्तार
कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर पुलिस ने ड्रग माफियाओं की कमर तोड़ दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक कुल 62 प्रकरणों में 107 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।
पुलिस ने अब तक लगभग 2.50 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात और पंजाब के मूलता रहने वाले है।