राजधानी रायपुर में बन रहा स्काई वॉक प्रोजेक्ट तय समय सीमा के बाद भी अधूरा पड़ा

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में बन रहा स्काई वॉक प्रोजेक्ट तय समय सीमा के बाद भी अधूरा पड़ा है। करीब 8 महीने में पूरा होने का दावा किया गया था, लेकिन 10 महीने बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।

स्थिति यह है कि स्काई वॉक के कई हिस्सों में सिर्फ पिलर और ढांचा खड़ा है, जबकि ऊपर की संरचना और कनेक्टिविटी का काम अभी भी अधूरा है। निर्माण की धीमी रफ्तार से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए दिन में निर्माण कार्य रोक दिया जाता है और रात 10 बजे के बाद काम किया जाता है। हालांकि, इस व्यवस्था के बावजूद काम की गति काफी धीमी बनी हुई है।यह स्काई वॉक डीकेएस अस्पताल से अंबेडकर अस्पताल तक प्रस्तावित है। बीच में कलेक्ट्रेट, शास्त्री चौक, तहसील कार्यालय जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ने की योजना है, ताकि लोगों को सड़क पार करने में सुविधा मिले और ट्रैफिक का दबाव कम हो सके।

ट्रैफिक और पार्किंग की भी योजना

प्रोजेक्ट के तहत सड़क पर आने वाले वाहनों को मल्टीलेवल पार्किंग की ओर डायवर्ट करने की योजना है। साथ ही स्काई वॉक के जरिए लोग सीधे सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों तक पैदल पहुंच सकेंगे।

अफसरों का दावा- जल्द होगा पूरा

अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक और अन्य तकनीकी कारणों से काम में देरी हुई है। हालांकि अब निर्माण कार्य को तेज किया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा करने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल, तय समय सीमा के बाद भी अधूरा पड़ा यह प्रोजेक्ट शहर की प्लानिंग और काम की रफ्तार पर सवाल खड़े कर रहा है।