
अब ड्राई मौसम के कारण सूरज के तेवर तीखे होने शुरू हो जाएंगे। पिछले 24 घंटों की बात करें तो मंगलवार को शुष्क मौसम बना रहा। अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17 डिग्री रहा। पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आज और 26 मार्च को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।