छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग मामलों में बच्चों की लाश फंदे पर लटकते मिली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग मामलों में बच्चों की लाश फंदे पर लटकते मिली है। बिलासपुर में क्लास 11th के स्टूडेंट ने घर के आंगन में पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। अरविंद पटेल (16 साल) नशे का आदि हो गया था। पढ़ाई में भी उसका मन नहीं लग रहा था। उसने 1 सब्जेक्ट का एग्जाम दिया था, तब ये गायब था। 24 मार्च की रात उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

दूसरा मामला सक्ती जिले का है। जहां क्लास 4th की छात्रा की लाश घर के बाथरूम में गमछे से लटकती मिली। बच्ची को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि ललिता महंत (10) घर में खेल रही थी, तभी हादसा हो गया। हालांकि अभी मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी का है। बता दें कि 1 हफ्ते में बच्चों के सुसाइड का तीसरा मामला है। इससे पहले दुर्ग जिले में भाई की डांट से नाराज 10 साल की बहन ने आत्महत्या की थी।

Exit mobile version