
जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 29 साल की एक युवती की पहचान 29 अप्रैल 2024 को इंस्टाग्राम के जरिए सरिया के रहने वाले सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू से हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और वे मोबाइल पर अक्सर बात करने लगे।
20 अक्टूबर 2025 को सूर्यकांत युवती के घर पहुंचा। उस समय युवती घर पर अकेली थी, तो उसके साथ जबरदस्ती करते हुए शारीरिक संबंध बनाया। युवती के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को कुछ नहीं बताने की बात कही। तब युवती ने किसी को कुछ नहीं बताई।
इसके बाद 25 नवबंर 2025 को उसने युवती को रायपुर घूमने के लिए अपने भइया-भाभी के घर लेकर गया और वहां दो दिन उसे अपने साथ रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवती घर आ गई। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई थी।
खाना खाने के दूसरे दिन गर्भपात हो गया
युवती ने प्रेग्नेंसी की बात सूर्यकांत को बताई और उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने काम ठीक नहीं चलने की बात कहकर बात टाल दी। कुछ समय बाद सूर्यकांत उसके घर आया और होटल से खाना लाकर उसे खिलाया।
अगले दिन युवती के पेट में दर्द शुरू हुआ और उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद से सूर्यकांत का मोबाइल बंद हो गया।
पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार
5 मार्च 2026 को सूर्यकांत ने युवती को फोन करके बुलाया। जब युवती उससे मिलने बाजार चौक सरिया पहुंची, तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई। इसके बाद मंगलवार को उसने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।