रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चाकू मारकर मोबाइल लूट करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चाकू मारकर मोबाइल लूट करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान धनेश टंडन उर्फ मेंटल और टिकेश्वर निषाद उर्फ ऑटो के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दुर्गेश यादव 23 मार्च की रात ट्रांसपोर्ट नगर से लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए दो युवकों ने उनसे गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पेट और पीठ पर चाकू से हमला किया और मौके से भाग गए।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और स्थानीय पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया।

चाकू भी किया गया जब्त

आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है। साथ ही धनेश टंडन के पास से बटनदार चाकू और टिकेश्वर निषाद के पास से लोहे का चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। फिलहाल उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version