कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर मुख्य रोड पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई

Chhattisgarh Crimesकोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर मुख्य रोड पर सरेआम मारपीट की घटना सामने आई है। दो पक्षों के बीच हुई इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक की मुक्कों से जमकर पिटाई की जा रही है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद फिर विवाद शुरू हो गया।

मारपीट करने वालों में रवि शंकर सहित आसपास के रहने वाले अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, कार्रवाई जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर धारा 151 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

तीन दिन में तीसरी घटना, लोगों में दहशत

पिछले तीन दिनों में कोरबा में मारपीट की यह तीसरी घटना है। इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी में शराब के नशे में एक युवक ने गार्ड की पिटाई की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

इसके अलावा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर नशे में स्कॉर्पियो चालक की कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते पिटाई की थी। उस मामले में भी पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी।