कवर्धा जिले में एटीएम मशीन काटकर चोरी की कोशिश फेल हो गई

Chhattisgarh Crimesकवर्धा जिले में एटीएम मशीन काटकर चोरी की कोशिश फेल हो गई। पुलिस ने आरोपी को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि उसने यूट्यूब वीडियो देखकर एटीएम काटने की तकनीक सीखी थी। मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है।

यह घटना 4 फरवरी 2026 की है। पंजाब नेशनल बैंक की लोहारा शाखा में गैस कटर से एटीएम मशीन काटने की कोशिश की गई थी। शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट पर सहसपुर लोहारा थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

24 मार्च की रात गश्त के दौरान पुलिस टीम एटीएम का निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति एटीएम के पास संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था। कर्ज चुकाने के लिए उसने यह तरीका अपनाया। आरोपी पहले भी कई स्थानों पर एटीएम काटने की कोशिश कर चुका था, लेकिन हर बार असफल रहा।

बरामद सामग्री

आरोपी की निशानदेही पर घटना में उपयोग की गई सामग्री जब्त की गई, जिसमें मोटरसाइकिल (CG07AP0793), गैस कटर मशीन, गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर, लोहे का सब्बल, काला रेनकोट, गमछा, लाल कंबल और बाइक छिपाने में उपयोग किए गए कपड़े शामिल हैं।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।