
सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरादेव मंदिर, गौरव पथ के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
देशी पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी निर्मित पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियारों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी सौरभ सोनी (25 वर्ष), पिता नरेंद्र सोनी, निवासी आमातलाब रोड के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सौरभ सोनी एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, घर में घुसकर विवाद और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।