कांकेर जिले के माकड़ी गांव में एक अज्ञात शव मिला

Chhattisgarh Crimesकांकेर जिले के माकड़ी गांव में एक अज्ञात शव मिला है। किसानों ने नेशनल हाईवे से लगे खेत के पास शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, शव करीब 3 से 5 दिन पुराना प्रतीत होता है, जिसके चलते शरीर के कई हिस्से सड़ चुके हैं। मृतक के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर जलने के निशान भी मिले हैं, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच में एसएफएल टीम और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस अज्ञात शव की पहचान करने और मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है