छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने दो लड़कियों से शादी की

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने दो लड़कियों से शादी की। एक ही मंडप में उसने दोनों के साथ सात फेरे लिए और साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। वहीं अब शादी कार्ड और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

वीडियो में दूल्हा दोनों दुल्हनों का हाथ थामकर अग्नि के फेरे लेते नजर आ रहा है। जश्न के दौरान दोस्तों और ग्रामीणों ने जमकर डांस करते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद इस शादी की पूरे प्रदेश में शादी की चर्चा हो रही है।

यह मामला फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बैलगांव का है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम हितेश यादव है, जो कि खेती किसानी करता है। हितेश की पहली पत्नी शंकरपुर की रहने वाली फुलबती और दूसरी पत्नी बनियागांव गांव की रहने वाली यामिनी है।

पूरे विधि-विधान से रस्में हुईं

विवाह खुले तौर पर गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुआ, जिसमें 23 मार्च 2026 को मंडपाच्छादन और हरिद्रालेपन (हल्दी) की रस्में हुईं, जबकि 24 मार्च 2026 को पाणिग्रहण, लग्न और आशीर्वाद समारोह आयोजित किए गए। सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं।

ग्रामीणों के अनुसार तीनों परिवारों की रजामंदी, समाज के बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ यह विवाह हुआ ताकि भविष्य में विवाद न हो।

आदिवासी समाज में परंपरा अलग

इस मामले में अधिवक्ता निपेंद्र मिश्रा ने बताया कि हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत कोई व्यक्ति दो विवाह नहीं कर सकता। दूसरा विवाह तभी संभव है, जब पहली पत्नी से विधिवत तलाक लिया गया हो। हालांकि, आदिवासी समाज में अक्सर एक से अधिक विवाह की परंपरा देखी जाती है।

Exit mobile version