मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला बस स्टैंड पर एक मामूली विवाद के बाद बस ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई

Chhattisgarh Crimesमोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला बस स्टैंड पर एक मामूली विवाद के बाद बस ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 20 मार्च की रात लगभग 8:30 बजे हुई। भारत ट्रैवल्स के ड्राइवर कमलेश भुआर्य ने बस स्टैंड पर खड़े इसराइल खान और सोमेश रावटे को बस के सामने से हटने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए ड्राइवर से मारपीट शुरू कर दी।

ड्राइवर को बेल्ट, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा

विवाद बढ़ने पर आरोपी इसराईल खान ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने कमलेश भुआर्य को बाजार चौक ले जाकर बेल्ट, लात और घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर उन्हें मरणासन्न स्थिति में बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए।

Exit mobile version