कोरबा मानिकपुर चौकी पुलिस ने लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 26 मार्च की है। मानिकपुर निवासी योगेश कुमार केंवट को मानिकपुर बाजार के पास अज्ञात आरोपियों ने रोककर मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल और 2000 रुपये नकद लूट लिए थे।
पीड़ित योगेश कुमार केंवट ने बताया कि वह किसी काम से कोरबा गया था और वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों युवकों ने लिफ्ट मांगने के बहाने उसे रोका, उसके साथ मारपीट की और फिर पैसे लूट लिए। घटना के बाद योगेश किसी तरह मानिकपुर चौकी पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
चोरी कर घूम रहे थे आरोपी
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध रजिस्ट्रड कर जांच शुरू की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के दो युवक बाइक में घूमते हुए देखे गए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन (23) और विजय चौहान (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई एक पुरानी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 AB 8037) और 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
नशे के आदी हैं आरोपी
पुलिस ने बताय, पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए ही उन्होंने लूटपाट और मारपीट की इस घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मानिकपुर चौकी पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कोरबा पुलिस ने बताया कि “सजग कोरबा – सदर कोरबा अभियान” के तहत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी