
प्रदेश में शुक्रवार को एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई है। वहीं आज भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिर सकती है और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे ज्यादा तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। हसौद, भटगांव और देवभोग में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई थी। वहीं सरगुजा में शुक्रवार शाम को तेज आंधी बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई थी।