छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ से लदे एक माजदा वाहन को जब्त किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ से लदे एक माजदा वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद की है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक टाटा माजदा वाहन में अवैध कबाड़ लोड कर खरसिया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना साइबर स्टाफ और चौकी खरसिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रायगढ़ बायपास रोड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन की जांच शुरू की।

जांच के दौरान एक माजदा वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में कबाड़ लोहा, छड़, टीन और जंग लगे तार लोड पाए गए। वाहन चालक टीपू मनिहार (34), पिता सत्तार मनिहार, निवासी तुर्रीभांठा बायपास रोड खरसिया से कबाड़ के वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया।

कागजात पेश नहीं कर सका चालक

चालक कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका और गोलमोल जवाब देने लगा। इसके बाद पुलिस उसे खरसिया चौकी लेकर आई।

वाहन में चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(क)(ड) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए माजदा वाहन सहित उसमें लोड 4180 किलोग्राम कबाड़ जब्त कर लिया है।

Exit mobile version