नेताम परिवार द्वारा आयोजित आमा जातरा कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक,गांँव में मेला जैसा माहौल

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

पहली बार सुदूर वनांचल पगडंडी रास्तों को पार कर रक्शापथरा गांँव पहुंँचने पर विधायक का बाजे गाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत

अपनी संस्कृति और परंपरा को बचा करके ही जंगलों को सुरक्षित रखा जा सकता है,,जनक ध्रुव
पूरन मेश्राम/मैनपुर। गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर के सुदुर वनांचल ग्राम पंचायत गोना के आश्रित गांँव रक्शापथरा मे नेताम परिवार के द्वारा आयोजित आमा जातरा कार्यक्रम में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज 29 मार्च रविवार को पहुँच कर प्राकृतिक फल फूल का प्रथम अर्पण देवी देवताओं को करते हुए देवीय जातरा कार्यक्रम को ग्रामीण मुखियाओं के मार्गदर्शन में धूमधाम से मनाया गया।
पगडंडी पथरीली उबड़ खाबड़ पहाड़ी इलाकों को पार करके आजादी के बाद से आज तक कोई विधायक सांसद मंत्री उस गांँव तक नहीं पहुंँचे थे ऐसे गांव में विधायक के अचानक पहुंँचने पर ग्रामीणों के आंखों में खुशी की लकीर साफ दिखाई दे रही थी। बाजे गाजो के साथ फूलमाला पहना कर विधायक एवं उनके टीम को पीला चावल का टीका लगाकर स्वागत सत्कार करते हुए जातरा स्थल तक पहुँचाया गया फिर देवी देवताओ का पूजा अर्चना करते हुए प्राकृतिक फल फूल को प्रथम अर्पण कर कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया।जातरा स्थल में पहुंँचे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि राजापड़ाव क्षेत्र के सुदूर वनांचल रक्शापथरा ग्राम प्राकृतिक धरोहर को सजोये हुए अत्यंत समृद्ध शाली गांँव है।
नेताम परिवार के द्वारा आयोजित आमा जातरा कार्यक्रम में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आप लोगो के अपार प्रेम और स्नेह के आगे कठिन डगर लंबा रास्ता भी मुझे खीच कर ले आया जन पावर के आगे गन पावर नतमस्तक है। आदिवासी संस्कृति में सबसे पहले देवी देवताओं को अर्पण कर ग्रहण करने का रिवाज है। जिसका निर्वहन आज भी आदिवासी समुदाय में देखने को मिलता है। अपनी संस्कृति और परंपरा को बचा करके ही जल जंगल जमीन को सुरक्षित रखा जा सकता है। आदिवासियों का विश्वास प्राकृतिक चीजों पर हमेशा से रहा है। विकास के नाम से रक्शापथरा गांँव आज भी अछूता है। सड़क पानी बिजली शिक्षा स्वास्थ्य से कोसों दूर इस गांव के लिए हम सबको आगे आकर कार्य करने की जरूरत है। इसलिए मैं यहां पर पहुंँचा हूंँ। कार्यक्रम स्थल से ही अधिकारियों को फोन लगाकर गांँव के विकास में कार्य करने की नसीहत भी दिए।रंग मंच भवन,आंँगनवाड़ी संचालन के साथ ही सौर ऊर्जा के पुराने बैटरी बदलने जिम्मेदारों को सभा स्थल से ही फोन लगाकर समस्या समाधान के लिए बात कही गई। सुदूर वनांचलों के गांँवो में भी पहुंँचकर गांँव के विकास में भागीदारी निभाने के लिए सदैव विधायक जनक ध्रुव को याद किया जाएगा ऐसा उद्बोधन में क्षेत्र के जनपद सदस्य फूलचंद मरकाम ने कहीं।आमा जातरा कार्यक्रम में विशेष रूप से विधायक जनक ध्रुव, चित्रांश ध्रुव,निहाल नेताम, जनपद सदस्य फूलचंद मरकाम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि तिलक राम मरकाम, सरपंच श्रीमती निरबत बाई नेताम, सरपंच प्रतिनिधि नरेश नेताम, श्रीराम मरकाम, प्रताप नेताम,भीखम मरकाम, पुनीत राम ध्रुव,भुवनेश्वर नेगी,सुकचंद नेगी,उपसरपंच अशोक कुमार नेताम,रमेश कुमार नेताम गादी पुजारी, लक्षन्तीन बाई,मेहत्तरीन बाई,सहनीबाई,रामबाई, हीराबती, माँनकुवर बाई, मानोबाई,मोहन सिंह नेताम,दामोदर नेताम, माखनलाल नेताम,नवल सिंह मरकाम,मानसिंह मरकाम,धनेश नेताम, जामिया राम मरकाम, कंचन नेताम,निजाम सिंह नेताम,हीरा सिंह नेताम सहित क्षेत्र भर के सैकड़ो सगा समाज शामिल रहे।