
घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की प्लास्टिक पाइप से पिटाई की। इसके बाद चाकू से मार उसकी हत्या कर दी। मामला सलका-उमेश्वरपुर चौकी के तारकेश्वरपुर गांव का है।
अब जानिए पूरा मामला
आरोपी पति ने पुलिस को बताया था कि वह 3 मार्च की सुबह अपने पड़ोसी के साथ खड़गवां रतनपुर सामान लेने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी लीलावती घर पर अकेली थी। रात को जब वह बैकुंठपुर से घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी पलंग के नीचे मुंह के बल लेटी हुई थी।
उसने सोचा कि शराब के नशे में ऐसा हुआ है। अगली सुबह 4 मार्च को जब उसने पत्नी को उठाया, तो वह मृत पाई गई। चेहरे पर चोटें भी थीं। उसने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को यह बताया कि पत्नी की मौत अज्ञात कारणों से हुई है।
लेकिन पुलिस की जांच में पता चला कि अलमा प्रजापति अक्सर दूसरी महिलाओं से बातचीत करता था। लीलावती को यह पसंद नहीं था और वह उसे ऐसा करने से मना करती थी। इसी वजह से दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। कभी-कभी मारपीट भी हो जाती थी।
पूछताछ में जुर्म स्वीकार किया
पुलिस ने मृतिका के पोस्टमॉर्टम और मामले की मर्ग जांच के बाद अलमा प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद चौकी सलका-उमेश्वरपुर की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर बारीकी से पूछताछ की।
पूछताछ में अलमा प्रजापति ने कबूल किया कि रात को बैकुंठपुर से घर आने पर लीलावती ने फिर से उसके कैरेक्टर पर शक जताया और झगड़ा किया। वह गुस्से में आ गया और हाथ-पैर, प्लास्टिक पाइप और चाकू से मारकर पत्नी की हत्या कर दी।
चाकू और पाइप जब्त किया
हत्या के बाद, उसने खुद को बचाने के लिए चौकी जाकर मनगढ़ंत रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और पाइप जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।