कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढेलवाडीह बस्ती में एक पांच साल के मासूम बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है। एक शराबी युवक ने खेलते हुए बच्चे के गुप्तांग पर हमला किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
जानकारी के अनुसार, पांच साल का मासूम बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का सीमन लाल कंवर (26) शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। उसने बच्चे को अपने पास बुलाया और उसके गुप्तांग पर नाखून से चोट पहुंचाई।
बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी युवक वहां से भाग गया। मासूम बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बताई और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों ने घटना की शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमन लाल कंवर को गिरफ्तार कर लिया है
आक्रोशित ग्रामीणों की मांग सख्त कार्रवाई हो
इस घटना के बाद गांव में आरोपी युवक के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी सीमन लाल कंवर आदतन शराबी है और ड्रग डिपाटर्मेंट में ठेके में काम करता है।