छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शराब पीने और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने जेठ और भतीजे के साथ मिलकर अपने पति की गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में शराब पीने और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने जेठ और भतीजे के साथ मिलकर अपने पति की गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने लोगों को बताया कि उसका पति गिरकर बेहोश हो गया। अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, आरोपियों ने गमछे को पत्थर से बांधकर घर के पास के कुएं में फेंक दिया ताकि सबूत न बचे। लेकिन पीएम पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत सामान्य नहीं, बल्कि हत्या हुई है। इसके बाद पुलिस ने पत्नी, जेठ और भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आया।

पत्नी ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर घर आता था। उसके चरित्र पर शक करता था, बच्चों को ‘नाजायज’ बोलता, गलियों में निकालकर पीटता। बीच-बचाव करने वालों को भी मारता। बुजुर्ग माता-पिता को भी गाली देता था।

इसी से परेशान होकर तीनों ने उसकी हत्या की साजिश रची और गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह मामला पलारी थाना क्षेत्र के बिनौरी गांव का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पलारी थाना की पुलिस को बिनौरी गांव के निवासी राम कुमार साय (37) की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने पत्नी मीना बाई साय (36) की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि राम कुमार की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसकी 29 मार्च 2026 की रात 11 बजे से 30 मार्च 2026 की सुबह 2:30 बजे के बीच गला दबाकर हत्या की गई है।

इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में मृतक की पत्नी मीना बाई साय, बड़े भाई महावीर साय और रिश्तेदार वैभव उर्फ अंशु बघेल से अलग-अलग बयान लिए गए। पुलिस ने जब तीनों से सख्ती से पूछताछ की तो सभी ने बताया कि राम कुमार शराबी था और घर के सभी लोगों को परेशान करता था। वह बच्चों और पत्नी से भी बुरा बर्ताव करता था।

नशे में धुत निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा

आरोपियों ने बताया कि रोज की तरह 29 मार्च की रात भी राम कुमार नशे में धुत होकर बिनौरी मोड़ पर अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा। वहां उसके बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी मीना, बड़े भाई महावीर और बड़े भाई के साले का बेटा वैभव उर्फ अंशु बघेल (29) रखवाली कर रहे थे।

रिश्तेदार वैभव अनाथ है। उसके पिता की मौत हो गई, मां ने दूसरी शादी कर ली। दादी-दादा ने उसे पाल-पोसकर बड़ा किया। वह उस दिन मृतक की बेटी और अपनी दादी को बाइक से छोड़ने आया था।

राम कुमार पत्नी और बड़े भाई को पीटने लगा

राम कुमार ने माता-पिता को देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया। “बच्चों को अकेले छोड़कर यहां क्या कर रहे हो?” फिर उसने बारी-बारी से पिता, मां, पत्नी और बड़े भाई को पीटना शुरू कर दिया। जब वैभव ने बीच-बचाव किया और उसे दूर ले जाकर बैठाया, तो राम कुमार ने वैभव की दादी को सबके सामने गालियां देनी शुरू कर दीं।

इससे वैभव भड़क उठा और उसने राम कुमार को थप्पड़ मारा और खींचकर दूर ले गया। लेकिन राम कुमार फिर लौटा और पत्नी-माता-पिता को पीटने लगा। पीटते-पीटते वह जमीन पर गिर गया।

Exit mobile version