कांकेर में मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी के सुरक्षा गार्ड ने आत्मसमर्पण कर दिया

Chhattisgarh Crimesकांकेर में मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी के सुरक्षा गार्ड ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुरक्षा बलों के लिए इसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। 31 मार्च के बाद भी जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है।

पुलिस मोस्ट वांटेड नक्सली रूपी की तलाश कर रही है। रावघाट एरिया कमेटी की सदस्य रामको मंडावी से जुड़े इनपुट के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को जल्द ही इस मामले में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है।

यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माछपल्ली गांव की बताई जा रही है। इस इलाके में सुरक्षा बल के जवान लगातार तलाशी अभियान चला रहे है। कांकेर जिले में अभी भी डीवीसीएम रूपी और चंदर सहित 13 नक्सली सक्रिय हैं। 31 मार्च के बाद से इन नक्सलियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Exit mobile version