दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में फर्जी निवेश कंपनी बनाकर युवक से ठगी की गई

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में फर्जी निवेश कंपनी बनाकर युवक से ठगी की गई है। पुलिस ने रकम दुगुना करने का लालच देकर 38 लाख 25 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार जयदीप सिंह कंडा (35), निवासी वार्ड क्रमांक 26, संतराबाड़ी (दुर्ग) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि धर्मेन्द्र कुमार बंजारे और उसके साथियों ने ए-एम-एस सॉल्यूशन और मेसर्स आर-वी ग्रुप कंपनी के नाम से फर्जी निवेश कंपनी बनाई थी।

आरोपियों ने तीन महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनसे 38 लाख 25 हजार रुपए इन्वेस्ट करवा लिए। उन्होंने जयदीप को भरोसा दिलाया कि यदि वे उनकी कंपनी में निवेश करते हैं, तो मात्र 90 दिनों में रकम दोगुनी हो जाएगी।

आरोपियों की बातों में आकर जयदीप ने कुल 38 लाख 25 हजार रुपए निवेश कर दिए, जब राशि वापस मिलने का समय आया, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में फरार हो गए।

Exit mobile version