वर्षों बाद सुदूर वनांचल के समस्या जानने कलेक्टर एसपी जिला पंचायत सीईओ ग्रामीणों के बीच बिताये 3 घंटा

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

जन समस्या निवारण शिविर में मूलभूत सुविधा बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पुल पुलिया की उठी मांग

कोर क्षेत्र मे जो सभंव हो पूरा करने का अधिकारियों से मिला आश्वासन
पूरन मेश्राम/मेनपुर।विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के सुदूर वनांचल गाँव साहेबिनकछार इलाका को माओवादियो का गढ़ के साथ ही अति संवेदनशील क्षेत्र माना जाता था। नक्सल मुक्त जिला गरियाबंद होने के घोषणा पश्चात पगडंडी पथरीली पहाड़ी इलाकों से सफर कर जिला के कलेक्टर भगवान सिंह उइके, पुलिस अधीक्षक गरियाबंद देवव्रत सिरमौर,यूएसटीआर
डीएफओ वरूण जैन,जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर,एसडीएम,जिला पंचायत अध्यक्ष,जिला पंचायत सदस्य,जनपद अध्यक्ष, सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारी जनप्रतिनिधियों का काफिला बिना भय के निर्भय होकर आज गुरूवार 02अप्रेल को जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर साहेबिन कछार में पहुँच जन समुदाय के बीच 3 घंटा समय बिताकर शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन संचालन एवं गांव तक पहुंच की स्थिति पर बारीकी समीक्षा करते हुए देखा गया।साहेबिन कछार के जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में 45 साल बाद पहुंँचे कलेक्टर
वर्षो बाद नक्सल मुक्त इलाका होने के पश्चात जिला के कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ एवं प्रतिनिधियों ने गाँव पहुँचे तो ग्रामीणों ने आधा किमी दूर से ही स्वागत करते हुए बाजे गाजे के साथ मंच तक लाया गया। ग्रामीणों में खुशियां साफ झलक रही थी। जैसे अधिकारियों की पहुंँच गांव तक हुई है,वैसा ही विकास जरूर गाँव तक पहुंचेगी।
मंच में जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय जनपद सदस्य, सरपंच द्वय शामिल हुए जिनका मुखियाओ के द्वारा गुलदस्ता से स्वागत कर सम्मान किया गया।विभाग वर समस्या शिकायत एवं मांग के लिए स्टॉल लगा हुआ था जहां पहुंँचकर ग्रामीण जन आवेदन देते नजर आए।
क्षेत्रीय मूलभूत समस्याओं का निराकरण जन समस्या निवारण शिविर में हो ऐसा उम्मीद और विश्वास के साथ क्षेत्र के मुखिया रूप सिंह मरकाम एवं अर्जुन सिंह नायक ने मंच पर विराजित वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए अपने पक्ष को प्रमुखता के साथ रखें जिसमें सड़क पानी बिजली शिक्षा स्वास्थ्य का मुद्दा प्रमुख रूप से रहा।
चूँकि इलाका उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व होने के कारण जितना संभव होगा पूरा करने का आश्वासन प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा दिया गया।इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही गई। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही गई।
युवाओं को नशे से दूर, हेलमेट पहन कर वाहन चलाने अपने वाहनो का वैध दस्तावेज रखने सहित शोभा में लर्निंग लाइसेंस बनाने 10 अप्रैल को शिविर लगाने की बात कही गई।
07 गांव के नल जल योजना जहाँ पानी टंकी बना तो है लेकिन चालू नही है। बहुत जल्द जो अड़चन है उसे दूर कर हर घर पानी पहुंचाने की बात कलेक्टर गरियाबंद के द्वारा कही गई।
गरियाबंद जिले के 05 पुल पुलिया मितव्ययिता के चलते स्वीकृत होने के पश्चात भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रही थी। जिनके लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित जिला के कलेक्टर द्वारा सार्थक प्रयास करने पर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के द्वारा उन्हें सादर अभिवादन करते हुए क्षेत्र के मूलभूत बुनियादी मांग पर समाधान की दिशा में सार्थक पहल की बात कही गई। जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम के द्वारा जनहित में हो रहे निर्माण कार्यों पर रोक नहीं लगाने की बात कही गई।
नेटवर्क समस्या पर 15 दिवस के अंदर निराकरण की बात अधिकारियो द्वारा कही गई।इंदागाँव मे उप तहसील संचालित के लिए उच्च स्तरीय फाइल भेजे जाने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना बहुत जल्द होने की बात संबंधित अधिकारियों के द्वारा कही गई।जरूरतमंद लोगों को समाज कल्याण विभाग की ओर से सामग्री वितरण किया गया।एसपी गरियाबंद के द्वारा विभागीय जानकारी देते हुए पुलिस थाना शोभा के प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल को क्षेत्र में जन जन तक जन जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए किए गए कार्य को सराहा गया। जिनके लिए मंच से ही बधाई संप्रेषित की
गई।शिविर में मूलभूत बुनियादी मांँगों के अलावा महतारी वंदन योजना से लाभ,नामांतरण, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, ट्राईसाईकिल,बैसाखी,
उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने, नल कूप खनन की मांँग प्रमुख रही जिनका तात्कालिक समाधान किया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके,पुलिस अधीक्षक देवव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, डीएफओ वरुण जैन,एसडीओपी पुलिस ओम प्रकाश कुजूर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, जनपद अध्यक्ष मोहना नेताम, उपाध्यक्ष नंद कुमारी राजपूत, जनपद सदस्य फूलचंद मरकाम, क्षेत्रीय मुखिया अर्जुन सिंह नायक, रूप सिंह मरकाम,तीरथ नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि विभागीय अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।