छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शादीशुदा महिला (27) ने नाबालिग लड़के से दुष्कर्म किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शादीशुदा महिला (27) ने नाबालिग लड़के से दुष्कर्म किया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी पहचान महिला से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। 1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित होटल बुलाया।

पीड़ित के मुताबिक महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और उस समय शिकायत दर्ज नहीं करा सका।

महिला को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

बाद में हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कबीरधाम पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की अपील- सोशल मीडिया पर बरते सावधानी

कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सावधान रहें। अगर किसी तरह की आपराधिक घटना या परेशान करने वाली बात सामने आए, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version