छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोडा-गन्ना जूस की दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोरबा में सोडा-गन्ना जूस की दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा जा रहा था, तभी उसमें मेंढक दिखाई दिया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में चौपाटी संघ ने खाद्य-औषधि विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि विभाग ने मामले में जांच का आश्वसन दिया है।हालांकि इस घटना के बाद दुकान नियमित रूप से संचालित है। मामला शहर के घंटाघर चौपाटी का है।

जूस में डालने के तोड़ रहा था बर्फ

दरअसल, संचालक घंटाघर चौपाटी में अपनी दुकान लगाता है और सोडा-जूस बेचता है। शुक्रवार शाम दुकान पर कुछ ग्राहक आए और उन्होंने जूस का ऑर्डर दिया। संचालक ने पहले जूस बनाया, बाद में उसमें डालने के बर्फ तोड़ने लगा।

इस दौरान बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बर्फ तोड़कर मेंढक को बाहर निकला। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।

घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी

बताया जा रहा है कि दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ धन्नु बर्फ डिपो से लाई गई थी। इस घटना के बाद ग्राहकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक है। ग्राहकों ने खाद्य विभाग और नगर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि यह घटना एक जूस सेंटर में हुई है। जानकारी के अनुसार, जूस सेंटर संचालक ने निहारिका क्षेत्र की एक दुकान से बर्फ खरीदी थी, जो थोक में फैक्ट्री से लाई गई थी। उन्होंने बर्फ फैक्ट्री के संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है