
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के आदेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। साइबर सेल और घुमका, बसंतपुर, लालबाग थानों की टीम ने ग्राम खैरझिटी के एक कृषि फार्म में दबिश दी। वहां आरोपी मोबाइल, लैपटॉप और खास सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।
जांच में पता चला कि ‘साईं ऐप’ के माध्यम से प्रत्येक गेंद और ओवर पर लाखों रुपए का दांव लगाया जा रहा था। सट्टे के हिसाब-किताब के लिए कोड भाषा का प्रयोग किया जाता था।
20.23 लाख की संपत्ति बरामद
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वाहन बरामद किए हैं। जब्त की गई सामग्री में एक लैपटॉप (चार्जर सहित), नौ मोबाइल फोन, एक होंडा सिटी कार और एक प्रोन्स कार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 7,68,000 रुपए के सट्टे का लेखा-जोखा दर्ज सट्टा पट्टी भी मिली है। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 20,23,950 रुपए है।
पुलिस ने इस मामले में जुआ अधिनियम के साथ-साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 (संगठित अपराध) को भी जोड़ा है। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8 और आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
नामजद आरोपियों में थाना घुमका क्षेत्र से नितिन उर्फ लिंबू (45 वर्ष, राजनांदगांव), अमित सोनी (42 वर्ष, बसंतपुर), रियाज खान (35 वर्ष, कोतवाली), चंद्रशेखर सिन्हा (32 वर्ष, खैरझिटी) और जसमीत सिंह (45 वर्ष, नागपुर) शामिल हैं।
थाना बसंतपुर क्षेत्र से सागर सोनकर (38 वर्ष, नंदई) और राहुल सोनकर (39 वर्ष, नंदई) को नामजद किया गया है। वहीं, थाना लालबाग क्षेत्र से तीजूराम साहू (51 वर्ष, भाटागांव) और तुषार साहू (19 वर्ष, सिंघोला) के नाम सामने आए हैं।