छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवती को युवक ने ठगी का शिकार बनाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवती को युवक ने ठगी का शिकार बनाया है। सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने उससे 3 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। जब युवती को असली स्थिति का पता चला, तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोतरा की 27 साल की पद्मनी यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी तनु यादव के जरिए उन्हें बैकुंठपुर निवासी हरीश मिश्रा से पहचान हुई।

हरीश मिश्रा ने पद्मनी को बताया कि सारंगढ़ कलेक्ट्रेट में कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा नौकरी निकल रही है और वह उसे नौकरी दिला सकता है।

इसके बाद उसने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने शुरू किए। पद्मनी ने 9 फरवरी से 22 मार्च 2026 तक अलग-अलग किस्तों में अपनी भतीजी के फोन पे के जरिए हरीश को कुल 3 लाख 8 हजार 500 रुपए भेजे। इसके बाद 23 मार्च को उन्होंने फिर से 30 हजार रुपए भेजे।

फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया

कुछ दिन बाद जब पद्मनी ने हरीश से नौकरी के बारे में पूछा, तो उसने बार-बार टालते हुए “आज हो जाएगा, कल हो जाएगा” कहकर जवाब दिया।

कई दिन तक कोई नियुक्ति पत्र नहीं आया, लेकिन 20 मार्च को पद्मनी की भतीजी के जरिए एक फर्जी नियुक्ति पत्र मिला। इसके बाद हरीश ने फोन कर रायगढ़ कलेक्ट्रेट में मिलने के लिए बुलाया। जब पद्मनी वहां गई, तो हरीश का मोबाइल बंद था और वह मौजूद नहीं था।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पद्मनी जब रायगढ़ कलेक्ट्रेट में अपने नियुक्ति पत्र की जांच कराने पहुंची। वहां उन्हें बताया गया कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है।

इससे उन्हें ठगी का पता चला और उन्होंने कोतरा रोड थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी हरीश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version