बलरामपुर जिले के प्रेमनगर जंगल में एक युवक का संदिग्ध शव मिला

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के प्रेमनगर जंगल में एक युवक का संदिग्ध शव मिला है। यह घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के फुल्लीडुमर इलाके की है।

मृतक की पहचान सुख सिंह आयाम के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना के बाद से ही गांव में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है

हत्या का आरोप:परिजन

परिजनों ने इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवक की मौत सामान्य नहीं हो सकती।

सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या मौत का कोई और कारण। पुलिस जांच में ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।