
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पातररास में पटवारी कॉलोनी के आगे एक घर में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब डंप की गई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, लेकिन पुलिस को देखकर वह जंगल की ओर भाग निकला।
शराब और वाहन की कीमत 2.53 लाख
मकान की तलाशी लेने पर एक कमरे में 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली, जिसे जब्त किया गया। मौके से हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल (सीजी 05सी 1162) और एक्टिवा स्कूटी (सीजी 17 केडी 4044) भी बरामद की गई।
जब्त सामग्री और वाहनों की कुल कीमत करीब 2.53 लाख रुपए है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।