छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 21 साल के एक युवक ने माता-पिता की डांट की डर से बीएसएनएल टावर से कूदकर जान दे दी। घटना के वक्त युवक के माता-पिता घर पर नहीं थे। पुलिस को इसकी जानकारी सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
जांच में पता चला कि युवक एक दिन पहले गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान गाड़ी दीवार से टकरा गई और डैमेज हो गई। इस बात से वह बहुत परेशान था। मम्मी-पापा के गुस्से और डांट से डर से उसने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह मामला थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत बीएसपी अस्पताल के पीछे स्थित टाउनशिप क्षेत्र का है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान आकाश चंद्रिकापुरे निवासी स्ट्रीट नंबर 3, नंदिनी नगर टाउनशिप के रूप में हुई है। युवक बीएसएनएल टावर से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
जांच में पता चला कि युवक एक दिन पहले गाड़ी चला रहा था और गाड़ी दीवार से टकरा कर खराब हो गई थी। यह बात उसे बहुत परेशान कर रही थी। घटना के वक्त उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। वे नागपुर में एक शादी में गए हुए थे।
युवक को डर था कि जब पापा-मम्मी वापस लौटेंगे और उन्हें गाड़ी खराब होने की बात पता चलेगी तो वे गुस्सा करेंगे और डाटेंगे। इसी डर से उसने टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग दुर्ग के लिए निकल गए हैं। अभी वहां पड़ोसी और आसपास के लोग मौजूद हैं। युवक बीएसपी कर्मी का इकलौता बेटा था और रायपुर में रहकर माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।