बंगाल में बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया

Chhattisgarh Crimesबंगाल में बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन राज्य के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रमुख वर्षा वाले क्षेत्रों में कपु (20 मिमी), पेंड्रा रोड (20 मिमी), पसान (10 मिमी), कुनकुरी (10 मिमी), तमनार (10 मिमी), कोरबा (10 मिमी) और खड़गांव (10 मिमी) शामिल हैं।

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Exit mobile version