
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कोहका निवासी सृजन कन्हैया पांडेय ने सूचना दी थी कि मोहन रामटेके (42) 28 मार्च 2026 की सुबह अपने घर में मृत अवस्था में मिला था। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग सृजन से 1 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर वे बार-बार उसके घर जाकर और फोन के माध्यम से उसे परेशान कर रहे थे।
मानसिक प्रताड़ना के कारण तनाव में था युवक
दोनों आरोपी मोहन रामटेके से एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना के कारण मोहन रामटेके गहरे तनाव में था। पुलिस जांच में यह सामने आया कि पैसों की मांग और दबाव के चलते ही उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इसके बाद सुपेला थाना की स्मृति नगर चौकी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें कांग्रेस नेता राजू पाल और सोनिया गोस्वामी के नाम लिखे हुए थे।
जांच के बाद हुई गिरफ्तारी
सुसाइड नोट में लिखे नामों की जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया। इसके बाद कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मामले में शामिल महिला आरोपी सोनिया गोस्वामी घटना के बाद से फरार चल रही थी और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
6 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि सोनिया गोस्वामी अपने गांव जेवरासिरसा में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।