छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के जेंजरा बाइपास की है। मृतकों की पहचान कृष्णा दास (22) और बिहारी लाल यादव (24) के रूप में हुई है। कृष्णा दास ग्राम घुंचापुर और बिहारी लाल यादव साखो गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से कटघोरा गए हुए थे।

वापस लौटते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क किनारे दूर जा गिरे और उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच में जुट गई है।

Exit mobile version