महासमुंद में 190 किलोग्राम गांजा तस्करी और एक सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में 10 महीने से फरार चल रहे अंतरराज्यीय तस्कर अमूल्य कुमार बिशोई को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया

Chhattisgarh Crimesमहासमुंद में 190 किलोग्राम गांजा तस्करी और एक सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में 10 महीने से फरार चल रहे अंतरराज्यीय तस्कर अमूल्य कुमार बिशोई को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है। महासमुंद पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने उसे दबोचा।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 जुलाई 2025 को हुई थी। आरोपी अमूल्य कुमार बिशोई अपनी कार (क्रमांक OR07Z0093) में लगभग 190 किलोग्राम गांजा लेकर जा रहा था। थाना खल्लारी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार और गांजा छोड़कर फरार हो गया था।

पहचान छुपा कर रह रहा था आरोपी

फरार होने के बाद से आरोपी लगातार अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके। हालांकि, महासमुंद पुलिस और साइबर थाना की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली।